फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   माशिसं ने डीआईओएस कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला

माशिसं ने डीआईओएस कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला

Wed, 03 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
माशिसं ने डीआईओएस कार्यालय के गेट पर जड़ा  ताला
डीआईओएस कार्यालय के गेट पर ताला डालते शिक्ष्ाक। - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। धरना प्रदर्शन में सूचना के बाद भी डीआईओएस के न पहुंचने पर शिक्षक नेता भड़क गए और डीआईओएस कार्यालय में बाहर से ताला जड़ दिया। इस कारण कार्यालय के लिपिक और कर्मचारी डेढ़ घंटे तक बाहर नहीं निकल सके। डेढ़ घंटे बाद पहुंचे एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में ताला खोला गया।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय पर धरना पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो गया था, लेकिन जब ढाई बजे तक डीआईओएस धरना प्रदर्शन में उपस्थित नहीं हुए तो आक्रोशित शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर ताला डालते हुए कार्यालय के स्टाफ को बंद कर दिया। जानकारी मिलते ही डीआईओएस मौके पर पहुंचे। यहां विधायक जगवीर किशोर जैन, सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी कृष्णा नंद दुबे, जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह और जिला मंत्री मुकेश चौहान ने डीआईओएस के सामने शिक्षकों की समस्याओं को रखा। कार्यालय में कर्मचारियों को बंद करने की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर अशोक कुमार, सीओ सिटी आरके पांडेय, कोतवाल जसवीर सिंह सिरोही भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। डीआईओएस के माफी मांगने के बाद करीब चार बजे एसडीएम के आश्वासन पर ताला खोला गया।
विज्ञापन


विधायक जगवीर किशोर जैन ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने शिक्षकों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया है उन्हें या तो कुर्सी छोड़नी पड़ी है या फिर शिक्षकों के आगे झुकना पड़ा है। उन्होंने मंच से कहा कि डीआईओएस अपनी कार्यशैली में सुधार करें और शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करें। इस अवसर पर डॉॅ. राघवेंद्र सिसोदिया, जय प्रकाश शर्मा, सत्यवीर सिंह यादव, उपदेश यादव, राजभान सिंह चौहान, गिरजानंदन मिश्रा, बालिस्टर सिंह यादव, वीके शर्मा,अशोक यादव, हरिओम यादव, राकेश दीक्षित, रनवीर सिंह यादव, शिशुपाल सिंह चौहान, शिशुपाल सिंह यादव, मेजर एनसी भटेले, सत्यदेव सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरदाबाद के नारों से गूंजा डीआईओएस दफ्तर
बुधवार को डीआईओएस दफ्तर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के धरना प्रदर्शन के दौरान कई बार शिक्षकों को आक्रोशित होते हुए देखा गया। आक्रोशित शिक्षकों ने डीआईओएस के आने से पहले और डीआईओएस के आने पर उनके सामने ही कई बार डीआईओएस मुरदाबाद के नारे लगाए। यह नारा शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed