{"_id":"5b9e9164867a557ecb2eb048","slug":"161537118564-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में बंदियों में फैल रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में बंदियों में फैल रहा वायरल
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार में बंदी, कैदियों में वायरल फीवर फैल रहा है। एक बंदी को डेंगू की पुष्टि होने के बाद बंदियों और जेल अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई है। जेल के आसपास जलभराव होने से बंदियों में गंभीर बीमारियां पनप रही है।
जिला कारागार में लगातार दवाओं का छिड़काव एवं साफ सफाई दुरुस्त कराने के बाद भी बंदियों में बीमारियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इन दिनों बंदी, कैदियों में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे जेल अधिकारियों के साथ बंदियों में चिंता का माहौल है।
वहीं एक बंदी रवि को डेंगू होने की जानकारी के बाद चिंता और अधिक बढ़ गई हैं। वहीं जिला कारागार के आसपास रहने वाले जलभराव से मच्छरों सहित अन्य बीमारी जनित कीट पनप रहे है। जेल अधीक्षक पीपीसिंह ने बताया कि जलभराव होने से बीमारियां फैल रही है।
विज्ञापन
--------
वर्जन
जेल में बंदियों को स्वस्थ रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए लगातार जेल में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
----पीपी सिंह, जेल अधीक्षक
----------
जिला कारागार में बीमार चार बंदियों का ब्लड सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया था। एक बंदी रवि में डेंगू की पुष्टि हुई है। बाकी रिपोर्ट में वायरल फीवर आया है। रवि का जिला कारागार अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला जेल में सभी दवाएं उपलब्ध है। मौसम के हिसाब से जेल में वायरल फीवर के बंदियों की संख्या बढ़ रही है।
डा. विकास यादव,जेल चिकित्सक