{"_id":"5b688c7f4f1c1bed5e8b7819","slug":"161533578367-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन हत्याकांड के तीन आरोपियों पर रासुका की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन हत्याकांड के तीन आरोपियों पर रासुका की तैयारी
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
चंदन हत्याकांड के तीन आरोपियों पर रासुका लगाए जाने की तैयारी कर ली गई है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जेल में बंद आरोपियों पर नोटिस की तामिल कराया गया। आगामी समय में प्रक्रिया के मुताबिक आरोपियों पर रासुका लगेगी।
करीब दो माह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगमन के दौरान पुलिस प्रशासन की समीक्षा बैठक में आरोपियों पर रासुका लगाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपियेां पर रासुका लगाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी। रासुका की कार्रवाई चंदन हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल सलीम, वसीम, नसीम पर की जा रही है। तीनों ही आरोपी जेल में बंद हैं। गत 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के विवाद में तहसील रोड पर अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चंदन की हत्या के बाद शहर में हिंसा भड़की। कई दिन तक शहर में तनाव के हालात बने रहे। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तीनों ही आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को उन्होंने जेल में जाकर नोटिस तामिल कराए हैं।