{"_id":"5b65dd244f1c1ba33e8b518e","slug":"161533402404-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू का ऑफिस में बीयर पीते विडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू का ऑफिस में बीयर पीते विडियो वायरल
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
MMS Video in bathroom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
तहसील के एक बाबू के ऑफिस के समय में बीयर पीते हुए काम करने करने का विडियो वायरल होने से खलबली मची हुई है। यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल विडियो के मामले में जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विडियो में बाबू को कासगंज तहसील में तैनात बताया गया है। सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद तहसील कर्मियों में खलबली मच गई और पूरे तहसील परिसर में यही चर्चा चरम पर थी। बाबू को लेकर भी लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे थे। लोगों का यह भी कहना था कि बाबू को भरोसे में लेकर यह विडियो बनाया गया है क्योंकि बाबू बीयर पीने के साथ साथ बीयर कैन वहां मौजूद लोगों के बीच हाथ में उठाकर दिखाते नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि वे इस विडियो की जांच पड़ताल कराएंगे। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।