फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लखनऊ एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी बोलेरो, चालक की मौत

लखनऊ एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी बोलेरो, चालक की मौत

Wed, 30 May 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी बोलेरो, चालक की मौत

विज्ञापन
फिरोजाबाद। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मटसेना थाना क्षेत्र में दतावली के पास प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही बोलेरो अचानक पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि परिवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

प्रतापगढ़ जिले के थाना एवं कस्बा कुंडा निवासी निशा के पति दर्शनलाल का उपचार दिल्ली एम्स में चल रहा है। निशा अपने परिजनों के साथ बोलेरो कार से पति को देखने को जा रही थी। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मटसेना क्षेत्र के दतावली के पास अचानक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। हादसे में प्रतापगढ़ के लवाना के निवासी बोलेरो चालक लालचंद्र (38)पुत्र श्रीपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि निशा पत्नी दशरथलाल एवं दिनेश, चंद्र शेखर एवं विनीता देवी घायल हो गए। हादसे की सूचना पर एसओ मटसेना सुनील भारद्वाज मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर भेजा और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे में मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed