{"_id":"5b06f79c4f1c1bf16e8b469a","slug":"161527183260-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तो पारा 44 के पार, दूसरा बिजली कर रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तो पारा 44 के पार, दूसरा बिजली कर रही परेशान
Updated Thu, 24 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
एक तो पारा 44 के पार, दूसरा बिजली कर रही परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/कासगंज।
पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है। पसीना सूख नहीं रहा और बिजली ट्रिपिंग भी बढ़ती जा रही है। सड़कों पर दिन के समय सन्नाटा दिखाई दे रहा है।
बिजली विभाग की इसे मनमानी कहें या फिर लापरवाही, कि भीषण गर्मी शुरू होने से पहले तैयारियां ठीक से नहीं की गई। बिजली का अगर यही हाल रहा तो जिले में हाहाकार मचने में देर नहीं होगी। बुधवार को सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद 11 बजे सुचारु हुई। वहीं दोपहर को बिजली ट्रिपिंग जारी रही। शाम को चार बजे बिजली गुल होने के बाद छह बजे आई। बिजली कटौती के चलते जिले के कई क्षेत्रों में लोगों की दिक्कत बढ़ती नजर आई।
चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकतम तापमान 44 के पार और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अस्पताल में उल्टी, दस्त के मरीज पहुंच रहे हैं। कासगंज में भी गर्मी की तपिश से लोग परेशान हैं। गुरुवार सुबह बादल घिरे लेकिन बाद में धूप निकल आई। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। बिजली की अंख मिचौली लगातार परेशान कर रही है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती के बाद भी जर्जर पोल ठीक नहीं किए जा रहे हैं। जैथरा के मोहल्ला पालीवान में एक मोड़ पर बिजली का एक खंभा जड़ से गलने के कारण गिरासू हालत में है। जिसकी शिकायत कई बार मोहल्ला के लोग बिजली अधिकारियों से कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक खंभा बदला नहीं गया है।गिरासू खंभे से ही पूरे मोहल्ले को बिजली सप्लाई की जा रही है। जिससे कभी भी कस्बा में कोई अप्रिय हादसा हो सकता है। मोहल्ले के अमरकांत सिंह राठौर, शालू राठौर, राजीव पालीवाल, रिन्कूू राठौर आदि ने इसे बदलवाने की मांग की।
टूटे पोल नहीं लगाए, रोजेदार परेशान
गंजडुण्डवारा/पटियाली में 13 मई को क्षेत्र में आई आंधी से नगला चेती, लखापुर, नगला खंदारी, लालूपुर, नगला डामर, कादरगंज पुख्ता सहित अन्य गांवों में विद्युत पोल टूट गए। एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी पोल नहीं लगाए जिस कारण बिजली नहीं आ रही। भीषण गर्मी में बिजली न आने से रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांवों में पोल टूट कर मकानों के सहारे टिके हुए हैं। कई बार ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है लेकिन अभी तक पोल ठीक नहीं किए। भीषण गर्मी में बिजली न आने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है। नगला चेती निवासी रामवीर सिंह का कहना है कि पोल टूटने से नलकूप तक विद्युत सप्लाई नही पहुंच रही है। इससे खेतों में खड़ी मक्का, सिवाला की फसल सूख रही है। नगला खंदारी, कादरगंज, नगला डामर, लालूपुर के शराफत, पूर्व प्रधान दावर रसूल एवं असलम खान का कहना है विद्युत सप्लाई न मिलने से गर्मी में रोजेदारों को बड़ी कठिनाईयां हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के जसवीर प्रधान, जयसिंह राठौर प्रधान, सुरेश चंद्र, शेरसिंह, डा. राम स्वरूप, डा. आराम सिंह, अमर सिंह, राम मूर्ति, महेशचंद्र, राज महेश, महेंद्र, रामावतार, यासीन, राजवीर, संजीव, मोहम्मद अहमद, मुशीर, कल्लू, नसीम आदि ने अधिशाषी अभियंता से विद्युत पोलों को शीघ्र ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की है।
बढ़ते बिजली के बिल से उपभोक्ता परेशान
राजा का रामपुर में कस्बा में बिजली के झटके एवं बढ़ते हुए बिजली बिल की दरों से उपभोक्ता परेशान हो चला है, यहां तक कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली बिल की दरें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं और बिजली आपूर्ति में कटौती होती जा रही है। सरकार के फरमान को बिजली अधिकारी हवा में उड़ा रहा है, अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान है। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रति एक चीज महंगी हो रही है, लेकिन बिजली पर तो सरकार को रहम करना चाहिए। राकेश, रजनेश, प्रीतम, हरिश्चन्द्र, बेचेलाल, सुशील आदि उपीभोक्ताओं ने बिजली दरों में रियायत बरतने की सरकार से अपील की है।