फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कासगंज में आंधी तूफान का कहर, पांच की मौत, सात घायल

कासगंज में आंधी तूफान का कहर, पांच की मौत, सात घायल

Sun, 13 May 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में आंधी तूफान का कहर, पांच की मौत, सात घायल
storm - फोटो : ANI
कासगंज/सहावर/पटियाली। जिले में रविवार रात आंधी, तूफान और ओलावृष्टि में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। घायलों का नजदीकी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है। वहीं आंधी तूफान से कई इलाकों में पेड़ गिर गए और विद्युत पोल टूट गए। इस दौरान दो आगजनी की घटनाएं भी हुई। आंधी-तूफान में जनहानि के साथ ही लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन


कासगंज में रविवार शाम पांच बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तकरीबन साढ़े छह बजे तूफान और आंधी शुरू हो गई। इस दौरान सहावर के फरौली गांव में तेज आंधी के कारण एक नीम का पेड़ मकान के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान धराशाई हो गया और घर में मौजूद लोग मलबे में दब गए। चीख पुकार पर ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


मलबे से निकालकर घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया, जहां सुरेश (45) पुत्र पंजाबी लाल, उनकी पत्नी ममता (42) और उनकी पुत्र वधू रिवम (24) पत्नी मोनू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सुरेश की एक बेटी कामिनी (17) गंभीर रूप से घायल हो गई। कामिनी को प्राथमिक उपचार के बाद सहावर के चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाली के बरौना गांव में रविंद्र उर्फ पप्पू पुत्र हरीराम अपने पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर खेत पर ट्रॉली में भूसा भर रहा था। तूफान आने पर सभी लोग ट्राली की एक ओर जमीन पर बैठ गए। तेज तूफान से भूसे से भरी ट्रॉली पलट गई। हादसे में सभी लोग ट्रॉली के नीचे दब गए।

चीखपुकार पर पहुंचे गांव के लोगों ने दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन इससे पहले ही फुलवारी (18) पुत्र रविंद्र की मौत हो गई। वहीं उसका पिता रविंद्र उर्फ पप्पू अनिल, राजपाल, सतेंद्र एवं राजवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

वहीं तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल भी उखड़ गए। पटियाली कोतवाली के बाहर लगा पेड़ उखड़ गया और बिजली के तार टूट गए। गंजडुंडवारा में मोहल्ला घासी में शिव मंदिर पर पेड़ उखड़कर गिर गया। घटना की सूचना प्रशासनिक व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।


आंधी तूफान के दौरान एक बालक की छत से गिर कर मौत हो गई। बालक अपनी ननिहाल में आया हुआ था। बालक की मौत से कोहराम मच गया। मौत का शिकार मनोज(6) पुत्र हरिपाल निवासी आलमपुर हुआ। बताया गया कि बालक मनोज अपने परिवारीजनों के साथ नगला अंडउआ में अपनी ननिहाल में नाना महावीर के यहां आया हुआ था। तूफान के समय वह घर की छत पर था। तेज हवा के झोंके के दौरान बालक छत से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed