{"_id":"5adca0354f1c1b57098b5f36","slug":"161524408373-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच केंद्रों पर हुई पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच केंद्रों पर हुई पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Exam
फिरोजाबाद। पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के पांच केंद्रों पर हुई। प्रथम पाली में 1911 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 288 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
प्रश्नपत्र देखकर छात्र छात्राओं के होश उड़ गए। केमिस्ट्री एवं गणित के प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझे रहे। हालांकि छात्र छात्राओं को पेपर ठीक लगा। पहली पाली में एमजी गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पूनम प्रकाश के निर्देशन में परीक्षा हुई। यहां पंजीकृत 532 छात्र-छात्राओं में से 68 ने परीक्षा छोड़ दी। नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद एवं तहसीलदार प्रसून कश्यप ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
पीडी जैन इंटर कालेज में परीक्षा प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा के निर्देशन में हुई। पंजीकृत 500 परीक्षार्थियों में से 45 ने परीक्षा छोड़ दी। दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कालेज में पंजीकृत 299 परीक्षार्थियों में से 42 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। इस्लामियां इंटर कालेज में 62 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल असरल अली ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। दूसरी पाली में एसआरके इंटर कालेज एवं एमजी गर्ल्स इंटर कालेज में परीक्षा हुई।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक संस्था द्वारा लक्ष्य-30 परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। रविवार को पालीटेक्निक परीक्षा थी। मगर लक्ष्य-30 परीक्षा का आयोजन कराने वाली संस्थान ने भी पीड़ी जैन इंटर कालेज के प्रवेश पत्र दे दिए। प्रधानाचार्य ने लक्ष्य-30 की परीक्षा देने आए छात्र छात्राओं को कालेज के बाहर निकाला। प्रधानाचार्य मुकेश शुक्ल ने बताया कि लक्ष्य30 के परीक्षार्थी आए थे। उन्हें वापस कर दिया। क्योंकि यह परीक्षा कब होगी, हमसे किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली।