फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से अभद्रता का आरोप

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से अभद्रता का आरोप

Fri, 20 Apr 2018 11:39 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से अभद्रता का  आरोप
patient
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के वार्ड में तैनात स्टाफ इलाज में लापरवाही बरत रहे हैं। तीमारदारों को ड्रिप चढ़वाने के लिए ट्रॉमा सेंटर तक दौड़ लगानी पड़ती है। तीमारदारों ने कर्मचारियों पर अभद्रता किए जाने का आरोप लगायाहै। सीएमएस डा. आरके पांडेय के संज्ञान में आने के बाद कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के मोहल्ला कश्मीरी गेट निवासी समरीन पत्नी मोरिश अपने दो माह के बच्चे रहमान को बीमार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका उपचार वार्ड संख्या पांच में चल रहा है। शुक्रवार सुबह समरीन बच्चे को लेकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर ड्रिप चढ़वाने के लिए इंट्राकैथ लगवाने को पहुंच गई। ट्रामा सेंटर के स्टाफ ने वहां पर स्टाफ होने की जानकारी दी। लेकिन समरीन का आरोप है वार्ड में तैनात स्टाफ इलाज में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर दवा लिखते हैं, लेकिन वे समय पर इंजेक्शन नहीं लगाते। इतना ही नहीं ज्यादा कुछ कहने पर प्राईवेट अस्पताल ले जाने की कहते हैं। इसकी शिकायत डॉक्टर से कही तो उन्होंने उल्टे हम पर जल्दबाजी करने का आरोप लगा दिया। लेबर कॉलोनी निवासी राजू मोहम्मद का एक वर्षीय बेटा खुमाइला तो उल्टी-दस्त का शिकार हो गया था। राजू की पत्नी ने स्टाफ कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मामला सीएमएस डा.आरके पांडेय तक पहुंचा तो उन्होंने मैनेजर को भेज इसकी जानकारी कराई है। उन्होंने कहा कि व्यवहार में सुधार कीहिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed