{"_id":"5a81d22f4f1c1b2a788b570f","slug":"161518457391-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस से कुचल कर बुर्जुग की मौत, हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस से कुचल कर बुर्जुग की मौत, हाईवे पर लगाया जाम
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस ने सड़क किनारे बैठे वृद्ध किसान को टक्कर मार दी। वृद्ध की मौत के बाद गुस्साए परिवारीजनों ने शव को स्कूल के सामने रख कर हाइवे पर जाम लगा दिया।
घटना सोमवार दोपहर दो बजे करीब की है। थाना पचोखरा के गांव जारखी निवासी किसान गोपाल सिंह 65 वर्ष सड़क किनारे बैठे थे। तभी किड्स कार्नर हैप्पी स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को गांव छोड़ने जा रही बस ने गोपाल सिंह को चपेट में ले लिया।
चालक बस को लेकर भाग निकला। परिवारीजन वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। परिवारीजन और ग्रामीण शव को लेकर स्कूल पहुंच गए। वहां हाइवे पर मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर उपजिलाधिकारी डा. सुरेश कुमार, सीओ संजय वर्मा, थाना टूंडला, पचोखरा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई। एसडीएम ने किसान दुर्घटना बीमा के पांच लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया तक करीब आधे घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।