{"_id":"5a6623b54f1c1b80268b5d35","slug":"161516643253-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे रीजेंसी में भेड़िया घुसने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे रीजेंसी में भेड़िया घुसने से मचा हड़कंप
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
lion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे रीजेंसी में भेड़िया घुसने से मची भगदड़
फिरोजाबाद/टूंडला। रविवार रात फिरोजाबाद हाइवे स्थित हाईवे रीजेंसी में भेड़िया घुसने से कालोनी में भगदड़ मच गई। लोगों ने शोर मचाया तो भेड़िया खेतों में भाग गया। आबादी में भेड़िया आने से लोगों में दहशत है तथा वन विभाग से भेडिया पकड़े जाने की मांग की है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल अपनी कार से हाईवे रीजेंसी स्थित अपने घर जा रहे थे। कालोनी के मैन गेट से जैसे अंदर घुसे, एक भेडिया उनकी गाड़ी के सामने आकर खड़ा हो गया। उन्होंने कालोनी में भेडिया आने की लोगों को दी तो दहशत फैल गई। कालोनी में टहल रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
लोगों ने एकत्रित होकर टार्च की रोशनी दिखा कर शोर मचाया तो भेडिया खेतों में भाग गया। भेड़िए के जाने के बाद भी लोग दहशत में रहे। देर रात तक बच्चे कॉलोनी के अंदर पार्क में खेलते रहते हैं। कालोनी वासियों का कहना है कि कॉलोनी के पीछे के हिस्से में बाउंड्रीबाल नहीं है। ऐसे में भेड़िया बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। लोगों ने वन विभाग से भेड़िए को पकड़वाने की मांग की है।