फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   अब पदोन्नति पाने के लिए पास करनी होगी टीईटी परीक्षा

अब पदोन्नति पाने के लिए पास करनी होगी टीईटी परीक्षा

Sat, 20 Jan 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अब पदोन्नति पाने के लिए पास करनी होगी टीईटी  परीक्षा
टीईटी यूपी

विज्ञापन
मैनपुरी। प्राथमिक स्कूलों से जूनियर स्कूलों में पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों की राह अब आसान नहीं होगी। पदोन्नति पाने के लिए उन्हें उच्च प्राथमिक (जूनियर) की शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जनपद निवासी बीएड टीईटी बेरोजगार संघ के प्रदेश महासचिव हरेंद्र सिंह की शिकायत पर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।


परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों तथा प्रधानाध्यापकों को उच्च प्राथमिक (जूनियर) स्कूलों में पदोन्नति दे दी जाती है। पदोन्नति के मामले में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के शासनादेश 12 नवंबर 2014 तथा 24 अगस्त 2010 की भी अनदेखी की जा रही थी। इस मामले की शिकायत मैनपुरी निवासी बीएड टीईटी बेरोजगार संघ के प्रदेश महासचिव हरेंद्र सिंह ने 30 दिसंबर 2017 को मानव संशाधन विकास मंत्रालय दिल्ली से की थी।
विज्ञापन


सचिव मानव संसाधन विकास मंत्रालय दिल्ली आलोक जवाहर ने हरेंद्र की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 17 जनवरी को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा परिषद राजप्रताप सिंह को निर्देश जारी करते हुए कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्राथमिक स्तर से शिक्षकों की पदोन्नति के मामले में 12 नवंबर 2014 तथा 24 अगस्त 2010 का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के शासनादेश 12 नवंबर 2014 तथा 24 अगस्त 2010 के तहत उच्च प्राथमिक स्कूलों में उन्हीं शिक्षकों की तैनाती की जाए जो उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा पास हों।


प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को बिना उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा पास किए ही पदोन्नति दी जा रही है। सचिव राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद इस पर रोक लग जाएगी।

जानकारी तो मिली है लेकिन सचिव के इस संबंध में अभी निर्देश नहीं प्राप्त हुए हैं। निर्देश मिलते ही पदोन्नति प्रक्रिया में लागू किए जाएंगे।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed