फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भगवान रंगनाथ के साथ विवाह बंधन में बंधी माता गोदा

भगवान रंगनाथ के साथ विवाह बंधन में बंधी माता गोदा

Sun, 14 Jan 2018 06:49 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
भगवान रंगनाथ के साथ विवाह बंधन में बंधी माता गोदा
भगवान रंगनाथ के साथ विवाह बंधन में बंधीं माता गोदा
विज्ञापन

दक्षिणात्य शैली से दिव्य विवाहोत्सव संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)।
दक्षिण शैली के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर में रविवार की शाम दिव्य विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ। दक्षिण भारतीय मंदिर परंपरा के अनुसार हुए विवाह समारोह में गोदारंगमन्नार विवाह बंधन में बंध गए। मंदिर में आए श्रद्धालु भी इस दिव्य विवाह के साक्षी बने।
मंदिर के स्वामी के अनुसार मान्यता है कि धनुर्मास पर्यंत लक्ष्मीस्वरूपा माता गोदांबा भगवान रंगनाथ को पति रूप में प्राप्त करने के लिए व्रतशील रहती हैं। धनुर्मास के अंतर्गत एक माह तक व्रतयुक्त प्रार्थना के बाद माता गोदांबा को भगवान रंगनाथ की पति रूप में प्राप्ति हो गई। मास के अंत में भगवान रंगनाथ का दिव्य विवाह माता गोदांबा के साथ होता है।
विज्ञापन

रविवार को दक्षिण भारत से आए के राजू स्वामी और दुर्रई अय्यर स्वामी के आचार्यत्व में रंगजी मंदिर में यह परमकल्याणकारी विवाह महोत्सव संपन्न हुआ। इस विवाह महोत्सव में सर्वप्रथम विष्वकसेनजी की पूजा हुई। इसके बाद भगवान रंगनाथ को यज्ञोपवित धारण कराया गया। इसके गोदादेवी को दुल्हन रूप में विवाह मंडप में प्रवेश कराया गया। महासंकल्प के साथ कन्यादान कराकर मंगलसूत्र धारण कराया। कन्यादान की परंपरा विग्रह रूप में विराजित माता गोदांबा के पिता भट्नाथ स्वामी द्वारा किया गया। वरवधु भक्तों के दर्शनाथ मंदिर में विराजित हुए। मंदिर के पुरोहित आचार्य विजय किशोर मिश्र, पार्षद जय शर्मा, मदन मिश्र, गौरव आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-पी-05..06
कैप्शन-रंगनाथ मंदिर में माता गोदांबा एवं भगवान रंगनाथ के विवाह महोत्सव के दिव्य दर्शन।
फोटो-पी-07
कैप्शन-भक्तों को आर्शीवाद देते मंदिर पुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed