फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बूथ मैनेजमेंट पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन ने की माथापच्ची

बूथ मैनेजमेंट पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन ने की माथापच्ची

Mon, 20 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बूथ मैनेजमेंट पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन ने की माथापच्ची
bjp - फोटो : डेमो
फिरोजाबाद। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सोमवार को चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। पदाधिकाहरयों की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि अपने बूथों पर पार्टी को जिताएं। जिस पदाधिकारी के बूथ पर पार्टी हारेगी उसकी संगठन से छुट्टी तय है। नगर निगम क्षेत्र के ढाई सौ बूथों पर हर बूथ पर चार कार्यकर्ताओं के हिसाब से करी एक हजार कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


होटल मोनार्क में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने महानगर के सभी पदाधिकारियों, चुनाव संचालन समिति और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैैठक से मीडिया को दूर रखा गया था। बैठक में बूथ मैनेजमेंट पर चर्चा हुई। चुनाव के लिए समितियों के गठन पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की जवाबदेही तय की गई। महानगर के करीब ढाई सौ बूथों पर तैयारियों को परखते हुए कहा कि एक बूथ पर चार कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। मतदान में अब अधिक दिन शेष नहीं हैं।
विज्ञापन


बड़ा पदाधिकारी और नेता क्यों न हो, घर न बैठे, वोट मांगने क्षेत्र में निकले। जो लोग पार्टी के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैं, उन्हें आखिरी मौका समझाने का दें। अन्यथा कार्रवाई तय है। बंसल ने बैठक में दो टूक कहा कि चुनाव बाद एक-एक बूथ का मूल्यांकन होगा। जिस पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता के क्षेत्र में बूथ पर पार्टी हारी तो उनके पद पर बने रहने के संबंध में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कंहैया लाल गुप्ता, बृजक्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, निकाय चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिरोही, नगर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, नानक चंद्र अग्रवाल,सुनील टंडन, पवन दीक्षित, मंगल सिंह राठौर, भाजपा महापौर प्रत्याशी नूतन राठौर, राजेंद्र बौहरे मौजूद रहे। बैठक का संचालन सत्यवीर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed