फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1.65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब

1.65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब

Tue, 24 Oct 2017 07:27 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
1.65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo pic
मथुरा। निकाय चुनाव की अधिसूचना अब किसी भी दिन जारी हो सकती है, लेकिन जिला प्रशासन मथुरा-वृंदावन नगर निगम की मतदाता सूची ही तैयार नहीं करा सका है। शहर में अभी तक 1.65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से ही गायब हैं। इसकी भनक लगते ही सूची की खोज में कलक्ट्रेट पहुंच रहे जनप्रतिनिधियों का अफसर सामना नहीं कर पा रहे हैं। निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव की पूरी तैयारी में है। इसके लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण पिछले 20 दिन से कराया जा रहा है। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर निगम की मतदाता सूची 19 अक्तूबर को जारी होनी थी। लेकिन, अब तक मथुरा-वृंदावन नगर निगम की मतदाता सूची का प्रकाशन ही नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग के साफ्टवेयर में मतदाताओं के नाम 18 अक्तूबर तक ही फीड होने थे। इस अवधि तक सिर्फ 1.30 लाख लोगों के नाम ही फीड हो सके हैं। इसके बाद साफ्टवेयर ने फीड किए जा रहे नामों को मतदाता सूची में शामिल ही नहीं किया है। इससे 1.65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से पृथक हो गए हैं। ऐसे में अधूरी मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हो पा रहा है। निर्वाचन आयोग ने भी इन नामों को जोड़ने के लिए अब तक सहमति नहीं दी है। इस समस्या की मुख्य वजह 2016 की मतदाता सूची का पुनरीक्षण है, जो खामियों से भरी हुई है। उसी के आधार पर निकाय के लिए सूची का पुनरीक्षण किया गया, जिसमें ज्यादा वक्त लगा है। इधर, चुनाव की आहट देख मतदाता सूची देखने पहुंच रहे लोगों को अफसर कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं। चुनाव लड़ने का दम भर रहे लोगों को भी ऐसी स्थिति में नहीं पता है कि आखिर उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed