{"_id":"59c5420d4f1c1b8f688b6091","slug":"161506099725-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथाई शहर में बिजली रही 24 घंटे गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथाई शहर में बिजली रही 24 घंटे गुल
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। 33 केवी की लाइन में फाल्ट के चलते चौथाई शहर की आपूर्ति 24 घंटे तक बाधित रही। रात दो बजे गुल बिजली आपूर्ति शुक्रवार को दिन में ढाई बजे सुचारु हो सकी। ऐसे में लोग पेयजल के लिए भी तरस गए।
चरमराई विद्युत आपूर्ति पर मौसम का कहर और भारी पड़ रहा है। गुरुवार रात को गुल बिजली आपूर्ति से चौथाई शहर अंधेरे में डूब गया। रात को लोग गर्मी उमस से परेशान रहे। वहीं सुबह पेयजल किल्लत से लोग परेशान रहे। सरकारी हैंडपंपों पर लाइनें लगी रहीं। स्कूली बच्चों एवं नौकरी पेशा लोगों को खासी परेशानी रही। पानी के अभाव में दर्जनों बच्चों को तो स्कूल छोड़ना पड़ा। सर्वाधिक परेशानी मातारानी के भक्तों को रही। नौ दिनों का उपवास कर रहे भक्तजन पानी के अभाव में सुबह उठकर पूजा पाठ नहीं कर सके। आरोप है कि कंट्रोल रूम और अधिकारियों को फोन किए गए लेकिन फोन रिसीव तक नहीं किए गए। फॉल्ट के कारण किदवई नगर, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, मेहता पार्क, कुशवाहा नगर, अलीगंज तिराहा, कांशीराम कालोनी, मंडी समिति, शीतलपुर, विकास भवन आदि कालोनियाें में आपूर्ति बाधित रही।
यूपीएसआईडीसी बिजलीघर की 33केवी लाइन का तार टूटने के चलते रात दो बजे से संबंधित क्षेत्र की बिजली गुल रही। बारिश के चलते रात और सुबह को काम नहीं हो सका। बारिश बंद होते ही काम पूरा कर डेढ़ बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई। बारिश में फाल्ट ट्रिपिंग बढ़ जाती है।
विज्ञापन
---जगतराम, अधिशासी अभियंता, शहरी खंड