फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो बहनों को बंधकर बनाकर दुष्कर्म का प्रयास

दो बहनों को बंधकर बनाकर दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 11 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
दो बहनों को बंधकर बनाकर दुष्कर्म का प्रयास
rape demo pic
सहावर (कासगंज)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों के साथ बंधकर बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मामले की रिपोर्ट किशोरियों के पिता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं आरोपी पक्ष की महिला ने बहनों, उसके पिता और अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो बहने सोमवार शाम पैंठ में सब्जी लेने गई थीं। तभी गांव के देवेंद्र और उसके दो अन्य साथियों ने पकड़ लिया और कमरे में बंद कर लिया। आरोपियों ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखपुकार पर उनके साथ मारपीट की गई। किसी प्रकार दोनों बहनें स्वयं को मुक्त करा घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। मामले की तहरीर पिता ने आरोपी देवेंद्र और उसके साथियों के खिलाफ दी है। वहीं आरोपी देवेंद्र की पत्नी ने आरोप लगाया कि दोनों किशोरियाें, उसके पिता और अन्य लोग उसके घर में जबरन घुस आए और मारपीट कर दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरियों का मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed