{"_id":"595a81c44f1c1b1e0b8b46a1","slug":"161499103684-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के नवीगंज चौकी क्षेत्र में रविवार रात को जोगा मोड़ पर बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में इटावा निवासी दो युवकों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इटावा के गांव टडा निवासी वीकेश कुमार (19) रविवार रात को गांव नगला प्रान निवासी अनुज (28), अखिलेश, राजीव और विजय निवासी गांव नगला बेर थाना भरथना इटावा के साथ कानपुर में किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से वापस लौट रहे थे। कार जब थाना बेवर क्षेत्र में जोगा मोड़ के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई पलटी खाती हुई सड़क किनारे जा गिरी।
रात में टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौडे़। थाना पुलिस भी पहुंची गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। मगर तब तक वीकेश और अनुज उर्फ अन्नू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल अखिलेश, राजीव और विजय को अस्पताल भेजा। शवाें को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी पर मृतक के परिवारीजन भी पहुंच गए।