फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यमुना का जलस्तर बढ़ा, पांटून पुल टूटा

यमुना का जलस्तर बढ़ा, पांटून पुल टूटा

Mon, 03 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
यमुना का जलस्तर बढ़ा, पांटून पुल टूटा
बंद किया गया पुल। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने से रविवार को वृंदावन मांट के मध्य बने पांटून पुल (पीपों के पुल) को बंद कर दिया गया। सुबह अचानक यमुना के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी के बाद पांटून पुल के पीपे यमुना में कुछ दूरी तक बह गए। इसके बाद पुल के कर्मचारियों ने पीपों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम प्रारंभ कर दिया है। इससे वृंदावन मांट के मध्य इस मार्ग से आवागमन रुक गया है।
विज्ञापन



वृंदावन मांट के बीच पीपों के पुल का मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण प्रतिदिन वृंदावन और मांट आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दो पहिया और चार पहिया वाहन वृंदावन पानी गांव के बीच बने पक्के पुल से ही गुजरेंगे। वहीं पैदल एवं दुपहिया वाहन चालकों के पास यमुना पार करने का सहारा अब केवल नाव ही है।
विज्ञापन


पुल हटने से परेशान होंगे रोजाना आने-जाने वाले
वृंदावन मांट के मध्य पीपों के पुल के हटने से प्रतिदिन वृंदावन आने वाले दूधियों, सब्जी विक्रेताओं, किसानों, मजदूरों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं को 10 से 12 किलोमीटर अधिक का रास्ता तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed