फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निगम में अफसरों की तैनाती को अभी इंतजार

निगम में अफसरों की तैनाती को अभी इंतजार

Sat, 01 Jul 2017 11:53 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
निगम में अफसरों की तैनाती को अभी इंतजार
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में अफसरों की तैनाती के लिए अभी और इंतजार करना होगा। शासन ने नवसृजित नगर निगम के लिए पद सृजन के प्रस्ताव को वापस कर दिया है। इसमें दो पदों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



नगर निगम सृजन को करीब दो माह का वक्त होने जा रहा है, लेकिन अफसरों की तैनाती अब तक नहीं हो सकी है। शासन ने सिर्फ प्रशासक के रूप में डीएम को ही दायित्व सौंपे हैं। ईओ को सहायक नगर आयुक्त बनाया है। नवीन तैनाती किसी की नहीं की है। इस स्थिति में नगर निगम का कामकाज ठप हो गया है। प्रशासक बने डीएम ने शासन को तीन पत्र भेजकर नगर आयुक्त की तैनाती की सिफारिश की है। लेकिन, नगर आयुक्त की तैनाती नवसृजित नगर निगम में पदों का सृजन न होने के कारण अटक गई है।
विज्ञापन




शासन ने पिछले दिनों पद सृजन का प्रस्ताव मथुरा से मांगा था। इसके अनुरूप प्रशासनिक सहित अन्य पदों के सृजन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। अब इस पर शासन ने आपत्ति दर्ज करा दी है। इसमें कहा है कि वित्त एवं लेखाधिकारी की जगह मुख्य लेखाधिकारी तथा कर निर्धारण अधिकारी के पदों का भी प्रस्ताव भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




शासन की इस आपत्ति के चलते अब फिर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अन्य अफसरों की तैनाती फिलहाल अटक गई है। संभावना है कि नगर निगम से अब संशोधित प्रस्ताव पहुंचने और इसकी स्वीकृति उपरांत ही अफसरों की तैनाती संभव होगी। इस प्रक्रिया में वक्त लगेगा। इस अवधि तक नगर निगम में अफसरों की तैनाती का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed