{"_id":"59568d574f1c1b423b8b45f4","slug":"161498844503-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन के तीनों गेटों पर गोवर्धन को मिलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन के तीनों गेटों पर गोवर्धन को मिलेगी बस
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
मेले की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन(मथुरा)। मुड़िया मेला के दौरान रेलवे जंक्शन के तीनों एंट्री पर गोवर्धन जाने को हर वक्त रोडवेज की बसें मिलेंगी। बसों के गोवर्धन जाने की रेलवे स्टेशन और एंट्री गेट पर घोषणा होती रहेगी। रेलवे और परिवहन अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन लाने और ले जाने के लिए संयुक्त योजना बनाई है।
पांच से 10 जुलाई तक मुड़िया पूर्णिमा मेले में गोवर्धन परिक्रमा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से आते हैं। झांसी, भरतपुर, कोटा, मुंबई रूट, अछनेरा सेक्शन, कासगंज, दिल्ली की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को गोवर्धन ले जाने के लिए इस बार रेलवे जंक्शन की मेन एंट्री, गोपाल नगर की ओर सेकेंड एंट्री और धौलीप्याऊ की ओर थर्ड एंट्री पर रोडवेज की बसें हर वक्त तैयार रहेंगी।
रेलवे जंक्शन के डायरेक्टर एनपी सिंह, स्टेशन प्रबंधक केएल मीणा और डिप्टी कामर्शियल के लोगों ने परिवहन व प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर तीनों एंट्री से 50-50 बसेें चलाना तय किया है। साथ ही तीनों एंट्री पर और स्टेशन पर गोवर्धन जाने वाली बसों के बारे में घोषणा होती रहेगी। परिचालक एंट्री गेट पर बने काउंटर पर बस का नंबर बताएंगे। स्टेशन डायरेक्टर ने बताया कि तीनों एंट्री पर रोशनी, पानी और श्रद्धालुओं के बैठने के इंतजाम किए जा रहे हैं।