फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हाई स्पीड से बढ़ रहा आरएसएस का कुनवा

हाई स्पीड से बढ़ रहा आरएसएस का कुनवा

Thu, 22 Jun 2017 11:48 PM IST
पुनीत शर्मा
पुनीत शर्मा Updated Thu, 22 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
हाई स्पीड से बढ़ रहा आरएसएस का कुनवा
Demo Pic - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश में आरएसएस का कुनबा तेजी के साथ बढ़ रहा है। ब्रज प्रांत में ही एक साल के भीतर 1500 शाखाएं बढ़ गईं हैं। 2000 नए स्वयंसेवक भी शामिल हो गए। जबकि प्रदेश में बढ़ने वाली शाखाओं की संख्या दो हजार बताई जा रही है।

केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद से संघ की शाखाओं का दायरा भी अब बढ़ने लगा है। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2013-14 में संघ की शाखाएं 44,996 थीं। 2014-15 के बीच शाखाओं की संख्या बढ़कर 51, 322 हो गई थी। जबकि 2015-16 में यह आंकड़ा 62 हजार को पार कर गया।
विज्ञापन


2016-17 में शाखाओं की संख्या 80 हजार हो गई है। अकेले ब्रज प्रांत में ही एक साल के भीतर शाखाओं की संख्या 1400 से बढ़कर 2911 तक पहुंच गई है। ब्रज प्रांत और अवध प्रांत में सबसे ज्यादा वृद्धि मानी जा रही है। जबकि मेरठ प्रांत, कानपुर प्रांत, काशी और गोरखपुर प्रांत में भी शाखाओं की संख्या में बीस फीसदी तक का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के प्रांत शारीरिक प्रमुख प्रदीप श्रीवास्तव का कहना है कि ब्रज क्षेत्र में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर, एटा और कासगंज में शाखाओं की संख्या बढ़ गई है। ग्राम पंचायतों तक में शाखा लगने लगी है।

संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक 2015 से शाखाओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। दैनिक शाखाओं में 15 फीसदी, साप्ताहिक शाखा में 20 फीसदी और मासिक शाखाओं में तीस फीसदी का इजाफा हुआ है।

अब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से पिछले तीन महीने में 1800 वह शाखाएं दोबारा से शुरू हो गईं हैं जो बंद होने लगी थीं। जहां पांच स्वयं सेवक पहुंच रहे थे अब वहां स्वयं सेवकों की संख्या पंद्रह तक पहुंच गई है।


अब संघ का केंद्र बन रहा वृंदावन
अब वृंदावन संघ का केंद्र बनता जा रहा है। वृंदावन में स्थित केशवधाम में ही संघ की सभी प्रमुख मीटिंग होने लगी हैं। संघ के कार्यक्रमों का कलेंडर भी यहीं से जारी हो रहा है। ट्रेनिंग कैंप भी केशवधाम में ही संचालित किए जा रहे हैं। अभी हफ्ते भर का कैंप वृंदावन में आयोजित हुआ था। मथुरा के विकास के लेकर भी संघ लगातार प्रदेश सरकार से सिफारिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed