{"_id":"594981f34f1c1b5f418b45a3","slug":"161497989619-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद कठेरिया के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद कठेरिया के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
आगरा। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया के विरुद्ध फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता तजेंद्र राजौरा के पक्ष में मंगलवार को पार्टी एकजुट हो गई। हरियाली वाटिका में जिला और शहर कमेटी की बैठक में तय किया गया कि राजौरा को धमकाने वाले डॉ. कठेरिया के विरुद्ध बुधवार को कांग्रेसजन एसएसपी से मिलेंगे।
जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि सांसद कठेरिया इसके पूर्व एनएसयूआई के नेताओं पर भी हमले करा चुके हैं। एनएसयूआई ने उनके खिलाफ अभियान चलाया था। अब वह सटोरियों से संबंधों के आरोपों में घिर गए हैं। सर्वविदित है कि कुछ विवादित लोगों ने भी उनके स्वागत में पोस्टर छपवाए थे। इन्हीं पोस्टरों के आधार पर तजेंद्र राजौरा ने फेसबुक पर टिप्पणी की थी। लोकतंत्र में अपनी बात कहने की सभी को आजादी है। इसमें फोन करके धमकाने की क्या जरूरत है। शहर अध्यक्ष हाजी अबरार ने कहा कि कांग्रेसजन भाजपा नेताओं की दबंगई को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर कठेरिया ने मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की तो वह भी जवाब देने को तैयार हैं। व्यापार प्रकोष्ठ के राम टंडन ने कहा कि कांग्रेसी बुधवार शाम पांच बजे एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। संचालन सर्वेश अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर गोपाल गुरु, शिरोमणि सिंह, प्रताप सिंह बघेल, भारत भूषण, चौधरी बच्चू सिंह, सरोज चौहान, राकेश भटनागर आदि थे। उधर, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया दिल्ली में हैं। उनके मीडिया प्रतिनिधि शरद चौहान ने बताया कि बुधवार को आगरा आने के बाद वह कांग्रेसी नेता के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।