फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   161.45 lakh rupees will be added to the development dimension in the pilgrimage city.

Agra News: तीर्थनगरी में 161.45 लाख से जुड़ेंगे विकास के आयाम

Sat, 01 Nov 2025 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
161.45 lakh rupees will be added to the development dimension in the pilgrimage city.
फोटो06कार्यालय नगर पालिका परिषद सोरोंजी । संवाद
सोरोंजी। मुख्यमंत्री वैश्विक नगर उदय योजना में तीर्थनगरी के विकास को पंख लगेंगे। यहां 161.45 लाख से विकास के कार्य कराए जाएंगे। जिला स्तर पर संस्तुति के बाद कार्य योजना को शासन में मजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

35 हजार की आबादी वाली तीर्थनगरी के लोगों को विकास कार्यों की काफी समय से प्रतीक्षा है। नगर पालिका ने तीर्थनगरी में 632 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 58 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। वहीं संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में चार कक्षों व लाइब्रेरी के नव निर्माण के लिए 56.45 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। नगर पालिका में रिकॉर्ड रूम के निर्माण के लिए 35.68 लाख रुपये व आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 11.31 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृत मिलने के बाद बजट जारी होते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed