फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सड़क हादसे में किशोरी की मौत, 16 गंभीर घायल

सड़क हादसे में किशोरी की मौत, 16 गंभीर घायल

Wed, 12 Jun 2019 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोरी की मौत, 16 गंभीर घायल
सड़क हादसे में किशोरी की मौत, 16 गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला
सहावर। गंगा स्नान को जा रहे ऑटो में मैक्स पिकअप लोडर गाड़ी ने बुधवार को बोदर रोड पर नीली कोठी के निकट टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मोरी के लोग टेंपो से शहबाजपुर गंगा घाट पर स्नान के लिए जा रहे थे। ऑटो में मैक्स पिकअप लोडर गाड़ी ने टक्कर मार दी। टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर भीड़ जुट गई। टेंपों में फंसे लोगोें को बाहर निकाला। हादसे में नेहा (12) की मौत हो गई। जबकि सुनहरी, विनीता (28), रामकिशोर रामकिशोर, ममता कुमारी (26), गुड्डू (28), संगीता (26), वैष्णवी (2), वर्षा (4) भावना (11), दर्शना (17), विनोद (30), शिव धारा (28), पुत्र बिशन (8) , पुत्र लकी (13), नैना (10) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने वर्षा, सुनहरी, ममता, रामकिशोर, भावना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में 12 घायल
कासगंज। गंगा दशहरा पर्व के मौके पर जनपद में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों की घटनाएं हुई। इन घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में अमन कुमार (18) निवासी अभूपुरा सहावर, गुड्डो देवी (47) निवासी नवाबगंज सहावर, कुसुमा देवी (60) कल्यानपुर सहावर, अंकित (12) निवासी कादरबाड़ी सोरों, गंगाश्री (60) निवासी भरतपुर सोरों, रतनपाल, राजकुमारी, चमन निवासी नगला मिरथिया फरह मथुरा अलग-अलग हादसों में घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed