{"_id":"5cfa9b9abdec220775595a47","slug":"155992770010-agra-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, फसल को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में गुरुवार की देर शाम आई आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में भारी नुकसान हुआ है। मक्के की फसल जहां खेतों में पूरी तरह से गिर गई, वहीं उर्द और मूंग के साथ मूंगफली की फसल में ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। किसान करीब बीस प्रतिशत नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं। गुरुवार की देर शाम आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने कुरावली, भोगांव, बिछवां, आलीपुर खेड़ा तथा बेवर क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचाया है। लोगों के खेत में खड़ी मक्के की फसल में भारी नुकसान हुआ है।
आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि व बारिश से मक्के की फसल खेतों में पूरी तरह से गिर गई। वहीं ओलावृष्टि से उर्द और मूंग की फली झड़ गईं, जिससे नुकसान हुआ। कई जगह आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि के कारण मूंगफली की फसल में भी नुकसान हुआ है। वहीं खेतों में खड़ी जुनरी की फसल भी पसर गई। इससे उसमें भी नुकसान हुआ है। किसान फसलों में बीस प्रतिशत नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं।
मक्के की फसल में भारी नुकसान होने से किसानों ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से फसलों की जांच कराकर राहत राशि दिलाए जाने की मांग की है। वहीं शासन के निर्देश के बाद कृषि विभाग भी नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। आकलन में लेखपालों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
जायद की फसलों पर एक नजर
मूंगफली-4000 हेक्टेयर
उर्द-3961 हेक्टेयर
मूंग-3000 हेक्टेयर