{"_id":"5cfa9b97bdec22073561d70c","slug":"1559927696833-agra-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों की तलाश में जुटी पुलिस, 33 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवियों की तलाश में जुटी पुलिस, 33 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/बिछवां। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित फीडर पर तैनात जेई और लाइनमैन के साथ मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वहीं नगला पाल में पुलिस पर हमले के मामले में चार नामजद और 25 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुरुवार को हुए बवाल को शांत करने के लिए कई थानों का फोर्स बुलाना पड़ा था। पुलिस अब उपद्रवियों की तलाश में जुटी है।
नगला पाल में बिजली समस्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सिविल लाइन क्षेत्र में गांव संसारपुर के पास स्थित फीडर पर जेई से शिकायत की थी। इस दौरान हुए विवाद के बाद ग्रामीणों ने जेई रविशंकर और लाइनमैन के साथ मारपीट करने के साथ ही पथराव कर दिया था। मामले में जेई की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रामौतार, महाजन, सनी, अन्नू और अन्य ग्रामीणों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
वहीं फीडर पर हुए बवाल के बाद कोतवाली पुलिस गांव नगला पाल में आरोपियों को पकड़ने गई थी। पुलिस ने वहां एक युवक को हिरासत में लिया तो ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई किए जाने के साथ ही पथराव कर दिया था। बड़ी संख्या में पुलिसबल गांव पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका था। इंस्पेक्टर कोतवाली ओमहरि वाजपेई ने तहरीर में कहा है कि जब वह फीडर पर जेई व लाइनमैन के साथ मारपीट के मामले में जांच करने गांव पहुंचे, तो वहां दो लोगों को पकड़ कर गाड़ी में बैठा लिया था। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा हमला कर उनको छुड़ा लिया गया था। बिछवां थाना पुलिस ने रामौतार, श्याम, सुमन निवासी गांव सेहार थाना मलावन एटा व 25 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज की है। पुलिस अब आरोपयों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।