फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खुदा की बंदगी में झुके सिर, गले मिलकर दी ईद की बधाई

खुदा की बंदगी में झुके सिर, गले मिलकर दी ईद की बधाई

Wed, 05 Jun 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
खुदा की बंदगी में झुके सिर, गले मिलकर दी ईद की बधाई
एटा। मन में बंदगी, लबों पर दुआ और सजदे में झुके सिर। जिले में बुधवार को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह आठ बजे मुसाफिरखाना ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान खुदा की बंदगी में सिर झुकाते हुए देश दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ की। नमाज के बाद ईदगाह पहुंचे सभी धर्म के लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक
विज्ञापन

दलों के प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज अदा कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मुसाफिरखाना ईदगाह पर करीब आठ हजार लोगों ने खुदा की बंदगी में सिर झुकाकर देश दुनियां में अमन चैन की दुआ मांगी। नगला पोता ईदगाह में काजी ने सैकड़ों लोगों को ईद की नमाज अदा कराते हुए देश में शांति की दुआ की।
विज्ञापन


नमाज के बाद ईदगाह पहुंचे सर्वधर्म के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। डीएम आईपी पांडेय, एडीएम प्रशासन केपी सिंह, एएसपी संजय कुमार, ओपी सिंह, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, प्रमोद गुप्ता, पालिका के पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चोब सिंह धनगर, इरफान एडवोकेट, अनिल सोलंकी, रामकुमार सक्सेना, बसपा नेता अखिलेश दिनकर, महेश चंद्रा, पूर्वमंत्री राजवीर सिंह, ओमप्रकाश दलित, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, शराफत हुसैन काले, विनोद यादव, सभासद सुनील यादव, कल्लू सैफी ने गले मिलकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे ठप रहा हाईवे पर यातायात
ईद-उल-फितर की नमाज के चलते बुधवार सुबह सात बजे से हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। इसके चलते लगातार तीन घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। प्रशासन ने अलीगंज रोड तिराहा और कासगंज रोड पर यातायात रोक दियाद्घ इसके अलावा पिलुआ में ईद की नमाज के कारण वाहनों को कस्बे के दोनो ओर रोक दिया गया। ईद की नमाज के दौरान बस स्टैंड से लेकर बाबूगंज बाजार तक नमाजी हाईवे पर बैठ ईद की नमाज पढ़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed