फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, हाथ उठाकर मांगी दुआ

अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, हाथ उठाकर मांगी दुआ

Wed, 05 Jun 2019 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, हाथ उठाकर मांगी दुआ
ईद की नमाज अदा करते लाेग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
मैनपुरी। जिलेभर में ईद-उल-फितर का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हजारों लोगों ने अल्लाह की इबादत में सिर झुकाया और एक साथ हाथ उठाकर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


ईद को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। नए कपड़े पहन कर पुरुष और रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे-धजे बच्चे उत्साह के साथ नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह पहुंचे। ईद की नमाज का समय सुबह 8:30 बजे तय था, लेकिन लोगों का ईदगाह पहुंचने का सिलसिला सुबह 7:30 बजे से ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन


कुछ ही देर में ईदगाह परिसर नमाजियों से पूरी तरह भर गया। यहां लोगों ने नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी। पेश इमाम मोहम्मद शमी अहमद ने अपनी तकरीर में कहा कि रमजान का महीना पवित्र महीना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसलमानों को चाहिए कि रमजान का महीना शुरू होते ही खुशी जाहिर करें और रमजान खत्म होने पर अफसोस जाहिर करें। अल्लाह से दुआ करें कि ऐसा महीना फिर आए और उन्हें नेक काम करने का मौका मिले। अच्छे कार्य से ही इंसान को जन्नत नसीब होती है।

आदमी जितनी दिक्कत बर्दाश्त करेगा अल्लाह उतनी ही उसे बरकत देगा। रमजान के महीने में रोजा रखने वालों के लिए जन्नत का दरवाजा खुला रहता है।

अलग-अलग लगे सपा और बसपा के शिविर
ईदगाह पर नमाजियों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए नेता, सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों और अफसर मौजूद रहे। ईदगाह के पास सपा और बसपा के शिविर अलग-अलग लगे। सपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव, विधायक सदर राजकुमार यादव, नगर अध्यक्ष हृदेश सिंह, महेश चंद्र, चंद्रशेखर आदि ने मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, महाराज सिंह शाक्य, हेमराज सिंह, सुनील कुमार ने भी मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिल ईद की बधाइयां दीं।

ईओ टीम के साथ रहे मौजूद
ईद पर नगर पालिका ने नगर में विशेष सफाई व्यवस्था कराई थी। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी अपनी टीम के साथ ईदगाह के बाहर ही मौजूद रहे। नमाज अदा कर बाहर निकले लोगों को ईओ ने अपनी टीम के साथ मुबारकबाद दी।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
ईदगाह में नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। बड़े चौराहे से ईदगाह की ओर दोपहिया और साइकिल तक को नहीं जाने दिया गया। इसके चलते नमाज पढ़ कर लौट रहे लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई।



नमाज पूरी होते ही चले गए डीएम-एसपी
नमाज के वक्त डीएम पीके उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ईदगाह के पास व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। नमाज पूरी होते ही दोनों अधिकारी वहां से चले गए। प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर रजनीकांत और सीओ सिटी अभय नरायन राय ने नमाजियों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed