{"_id":"5ced7101bdec22075e077804","slug":"15590648819-agra-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने वाले तहसीलदार के खिलाफ आरोपपत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने वाले तहसीलदार के खिलाफ आरोपपत्र जारी
विज्ञापन
100 का नोट
एटा। जलेसर तहसील में तैनाती के दौरान कब्जे का विवाद निपटाने के एवज में लेन-देन करने वाले तहसीलदार के खिलाफ राजस्व परिषद ने आरोप पत्र जारी किया है। परिषद ने अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल को जांच अधिकारी नामित किया है। साथ ही तहसीलदार से 15 दिन में मामले में जवाब तलब किया है।
विगत दिसंबर 2018 में जलेसर क्षेत्र में तैनात तहसीलदार विजय कुमार छत्रपति का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। मामले में डीएम और एडीएम प्रशासन ने जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इस दौरान तहसीलदार ने अपने जवाब में कहा था कि वीडियो पुराना है और ब्लैकमेलिंग के लिए वीडियो वायरल किया गया था। इसे लेकर राजस्व परिषद ने तहसीलदार की भूमिका को संदिग्ध माना और व्यक्तिगत लाभ के लिए अनियमित रूप गलत काम करने का दोषी पाते हुए आरोप पत्र जारी किया। मामले में राजस्व परिषद ने अपर आयुक्त प्रशासन अलीगढ़ मंडल शमीम अहमद खान को जांच अधिकारी बनाते हुए आरोप पत्र तामील कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तहसीलदार से 15 दिन में जवाब देने को कहा है। बता दें कि मौजूदा समय में तहसीलदार विजय कुमार छत्रपति तहसील सदर में तैनात हैं।