फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : Youtube
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला गलू निवासी विवाहिता की ससुरालीजनों ने गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष को शव घर में पड़ा मिला और ससुरालीजन फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी ब्रजमाला उर्फ कल्पना (19) की शादी दो माह पहले थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला गलू निवासी प्रमोद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दो लाख रुपये की मांग को लेकर ब्रजमाला को प्रताड़ित करने लगे। ससुरालीजनों ने विगत 20 अप्रैल को ब्रजमाला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर ब्रजमाला के परिजनों ने रिश्तेदारों व अन्य लोगों को ले जाकर ससुरालीजनों के बीच पंचायत की। पंचायत के बाद 15 मई ससुरालीजन ब्रजमाला को मायके से विदा करके ले गए। इसके बाद ब्रजमाला का भाई सुमित कुमार जब 25 मई को उसकी ससुराल पहुंचा तो उसे ब्रजमाला ने बताया कि कि ससुरालीजन अभी भी परेशान करते हैं और उसकी हत्या कर सकते हैं। वह उसे समझाकर चला आया। आरोप है कि 27 मई की शाम को ससुरालीजनों ने ब्रजमाला की गला दबाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष और उसके भाई को ब्रजमाला का शव घर में पड़ा मिला। उसने मामले की जानकारी यूपी-100 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतक के भाई सुमित ने पति, ससुर, जेठ, जिठानी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। कोतवाली देहात थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed