{"_id":"5cead303bdec22076e31b417","slug":"155889336414-agra-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्\nत्र फैक्टरी पर छापा मारा, एक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस् त्र फैक्टरी पर छापा मारा, एक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रिजोर पुलिस ने चुरैथा को जाने वाले कच्चे रास्ते के जंगल में शस्त्र फैक्टरी चला रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने दस तैयार और दस अधबने तमंचे बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस को मौके से भारी मात्रा में असलहा तैयार करने के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी तीन से चार हजार रुपये में तमंचा बेचता था।
थाना रिजोर क्षेत्र के गांव चुरैथा को जाने वाले कच्चे रास्ते किनारे अवैध असलहा तैयार करने का काम किया जा रहा था। पुलिस लाइन में जानकारी देते हुए एएसपी संजय कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी रिजोर पुलिस को लग गई। जिसे लेकर थाना प्रभारी चमन गोस्वामी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने असलहा तैयार कर रहे युवक पप्पू इलाहाबादी पुत्र अब्दुल सलाम निवासी नई बस्ती सहावर कासगंज को पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से बीस बने और अधबने तमंचे बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने मौके से सड़ासी, रेती, नाल, डाई मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि तैयार हुए तमंचे को वह तीन से चार हजार रुपये में जरूरतमंद लोगों को देते हैं।