{"_id":"5cead2f9bdec22078e0ac300","slug":"155889335411-agra-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट दर्द से पीड़ित बालिका की मौत, मचा चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट दर्द से पीड़ित बालिका की मौत, मचा चीत्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। विगत कुछ दिनों से पेट दर्द से पीड़ित बालिका की रविवार को उपचार के लिए बाहर ले जाते समय मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मैनपुरी के भोगांव निवासी पप्पू वर्मा कासगंज में सहावर गेट पर किराये के मकान में रहते हैं। उनकी पुत्री छवि वर्मा (10) को चार दिन पहले पेट दर्द की शिकायत हुई। इस पर परिजन छवि को निजी चिकित्सक के पास ले गए। निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद छवि को आराम नहीं मिला तो शनिवार देर रात परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।
रविवार सुबह चिकित्सक ने उसे आगरा अथवा अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। बालिका की मौत होते ही चीत्कार मच गया। बालिका की मौत के बाद परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव भोगांव ले गए।
गर्मी के दिनों में स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। ऐसे मौसम में बच्चों को बचाव रखें। सरकारी अस्पतालों पर सभी व्यवस्थाएं मौजूद हैं।
- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ