फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लोधी बहुल बूथों पर खिला कमल

लोधी बहुल बूथों पर खिला कमल

Sat, 25 May 2019 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
लोधी बहुल बूथों पर खिला कमल
फिरोजाबाद। जसराना विधानसभा में यादव बहुल बूथों पर साइकिल की रफ्तार तेज दिखाई दी। वहीं लोधी और कसबा फरिहा में कमल का फूल भी खिलता दिखाई दिया। फूल ने जहां यादव बहुल बूथों में तो सेंधमारी की। वहीं प्रसपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने भी भाजपा प्रत्याशी को जसराना में जीत दिलाने का बड़ा कारण बना।
विज्ञापन

जसराना विधानसभा की यादव बहुल बूथ मछरिया नगला फतेह एवं चिरावली में दो बूथों पर सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को 660 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी को 57 और प्रसपा प्रत्याशी आगे रहे। कसबा फरिहा के चार बूथों पर 1793 मत भाजपा 692 मत सपा के अक्षय यादव ने लिए। जबकि फरिहा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा काबिज है। पैढ़त में भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सके। यहां के चार बूथों पर सपा को 877, भाजपा को 323 और प्रसपा को 502 मत मिले। यादव बहुल ही मुस्तफाबाद में वोट सपा-प्रसपा में बंटता दिखाई ही दिया। यहां सपा को 881, प्रसपा को 630 मत मिले।
विज्ञापन


बलीपुर तपस्या, रखावली में भाजपा प्रत्याशी हावी रहे तो रानीपुरा में सपा को सर्वाधिक वोट मिले। सिंहपुर, गींगना, मधीपुर, फरीदा पैढ़त व नगला मान्धाती,आजमपुर सिलौटा में सपा प्रत्याशी हावी रहे। रामपुर के दो बूथों पर भाजपा को अधिक वोट मिले। सोनई, सेउड़ी, नगला गोकुल ,रोशन नगर व सुरैली में भाजपा और खड़ीत, चमन नगरिया में सपा को भी खूब वोट बरसे। पाढ़म के पांच बूथों पर भाजपा प्रत्याशी को 2643 व सपा को 945 मत मिल सके। उस्मानपुर, सिकंदरपुर व गोसपुर में साइकिल की रफ्तार तेज होती दिखाई दी। श्योड़ा.नगला शुभान, नगला मान सिंह, शादीपुर लोधी बहुल बूथों पर फूल खिलता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed