फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   एंबुलेंस में खराबी, युवक की मौत

एंबुलेंस में खराबी, युवक की मौत

Sun, 26 May 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में खराबी, युवक की मौत
गाोली लगने से माौत - फोटो : अमर उजाला
  गोली लगने से घायल युवक को शुक्रवार रात आगरा ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गई चालक आधा घंटे तक एंबुलेंस ठीक करता रहा उसी दौरान मरीज की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ के गांव सांखनी निवासी रामरतन कश्यप (18) अपने दोस्त सूरज, आकाश के साथ शुक्रवार रात करीब साढे़ आठ बजे बजे दौड़ लगाने गया था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सूरज का मोबाइल लूट लिया था। रामरतन ने दोस्त का मोबाइल लूटने का विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। इस कारण रामरतन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया था। घटना के बाद पुलिस को कई फोन किए लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घायल को परिजन जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाने के दौरान रास्ते में राजा का ताल के पास एंबुलेंस खराब हो गई थी।
विज्ञापन


करीब आधा घंटा तक चालक एंबुलेंस को ही ठीक करता रहा और बाद में पहले एवं दूसरे गेयर में ही आगरा तक पहुंचाया। थाना पुलिस ने रामरतन के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, सीओ शिकोहाबाद अजय चौहान और पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल का ही निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना में जाने की कर रहा था तैयारी
संतोष कश्यप के तीन बेटियां लक्ष्मी (22), ऊषा देवी (18) एवं सुमन (15) के बीच इकलौता बेटा रामरतन था। श्री शिवबल्लभ इंटर कालेज द्वारिकापुर से इंटर ी परीक्षा पास की। वह सेना में जाने के लिए अपने दोस्तों के साथ शाम को दौड़ लगाता था। मां सीमा देवी कई बार अचेत हो गई तो बेटियां बिलख रही थी। अब मैं राखी किसे बांधूंगी पापा।

गौंछ से हाथवंत को जाने वाले रोड पर चौकी खोलने की मांग
गौंछ से हाथवंत की ओर जाने वाले मार्ग पर लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। सांखनी निवासी अरविंद कुमार जैन के साथ 2016 में लूट हो चुकी है। गत दिवस खैरगढ़ निवासी जैन के साथ एक बाइक सवार लुटेरों ने लूटने का प्रयास किया। लेकिन गाड़ी के नहीं रोकने के कारण घटना होने से बच गई।


- सांखिनी निवासी राजवीर सिंह, बघेल का कहना था गोली लगने के बाद कई बार डायल 100 पर फोन मिलाया था पर किसी ने नहीं सुनी। पुलिस अस्पताल तक पहुंचने के बाद ही पहुंची। पुलिस का रवैया ढीला है।
- प्रमोद कुमार का कहना था कि संतोष कश्यप काफी गरीब है घायल बेटे को उपचार ट्रामा सेंटर में नहीं मिला व पोस्टमार्टम के दौरान गरीब से एक हजार रुपया ले लिया है। आखिर गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहाहै।
- अरविंद कुमार जैन ने कहा कि जिस एंबुलेंस से आगरा भेजा गया वह यदि खराब नहीं होती तो शायद रामरतन की जान बच जाती। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनके साथ 2016 में हो चुकी हैं घटनाएं।

- वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस को बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जवान बेटे की हत्या किए जाने से हर कोई हैरान है। पुलिस प्रशासन को तत्काल दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed