फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   किसान की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

किसान की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Tue, 21 May 2019 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया
विजय चौक पर पेड़ से लटकी मिली लाश - फोटो : ANI
जैथरा(एटा)। तीन दिन पहले अगवा किसान की हत्या कर दी गई। घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को पेड़ पर लटका दिया। मंगलवार को किसान का शव बाग में एक पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कासगंज थाना पटियाली क्षेत्र के गांव जासमई निवासी श्यामवीर (55) पुत्र साहब सिंह अपनी ननिहाल जैथरा क्षेत्र के गांव दतौली में रहता था। विगत 18 मई की रात को वह घर में सो रहा था। आरोप है कि तभी नीलू, सर्वेश और उसके भाई रनवीर, दलवीर श्यामवीर को घर से उठाकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर हत्या कर दी और शव को पेड़ पर लटका दिया। मंगलवार को लोगों ने श्यामवीर का शव बाग में एक पेड़ पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त करा परिजनों को सूचित किया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक की आरोपियों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई है। थाना प्रभारी जैथरा ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट पर मामले की जांच करा कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed