{"_id":"5cc9da39bdec22076d20406b","slug":"155673253719-tundla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए परेशान गिहारबस्ती के लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए परेशान गिहारबस्ती के लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
टूंडला नगर पालिका कार्यालय पर हंगामा करते गिहारबस्ती की महिलाएं एवं बच्चे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या का निदान न होने पर बुधवार को गिहार बस्ती के लोगों का गुस्सा भड़क गया। बस्ती के लोगों ने खाली बर्तन, चारपाई लेकर जाम लगाया। पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।
गिहारबस्ती में एक पखवाड़े से पेयजल संकट गहराया हुआ है। पेयजल के लिए भटक रहे बस्ती के लोग बुधवार सुबह नौ बजे करीब लामबंद हो स्टेशन रोड पर आ गए। खाली बर्तनों व चारपाई सड़क पर रखकर जाम लगा दिया तथा पालिका प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
इसके चलते स्टेशन रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कोतवाली के निकट ही स्टेशन रोड पर जाम की सूचना पर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। बस्ती के लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद वो पालिका कार्यालय में हंगामा करने पहुंचे।
विज्ञापन
गर्मी के बीच जाम में लोग हुए हलकान, ट्रेनें छूटीं
टूंडला। बुधवार को स्टेशन रोड पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग ऑटो से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाने लगे। जिन यात्रियों को ट्रेन पकड़नी थी वो पैदल ही स्टेशन के लिए दौड़े, किंतु फिर भी उनकी ट्रेनें छूट गईं।