फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   मनरेगा से भरे जाएंगे सूख चुके तालाब

मनरेगा से भरे जाएंगे सूख चुके तालाब

Mon, 29 Apr 2019 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा से भरे जाएंगे सूख चुके तालाब
जिले में अधिकांश तालाब सूखने लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। गर्मी बढ़ते ही जिले में अधिकांश तालाब सूखने लगे हैं। देहात में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए तालाब ही एकमात्र सहारा होते हैं। तालाब सूखने से पशु पक्षी प्यास से परेशान हो रहे हैं। सूखे तालाबों को भरने के लिए अबग मनरेगा को जिम्म्ेदारी दी गई है। मनरेगा के माध्यम से सूखे तालाब भरकर गर्मी में पानी की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन


गर्मी में पानी की समस्या से निजात पाने के लिए कई विभागों द्वारा काम शुरू कराया जाता है। जबकि हकीकत यह है गर्मी शुरू होते ही अधिकतर तालाब सूखने लगते हैं। नहरों और नदियों में भी पानी कम हो जाता है। पानी की कमी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


जानवरों की प्यास बुझाने के लिए देहात में तालाब ही एकमात्र सहारा होते हैं। तालाब सूखने से पशु-पक्षी प्यास से व्याकुल हो रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए सूखे तालाबों को मनरेगा से भरने का निर्णय लिया गया है। भीषण गर्मी में जानवरों को पीने के पानी की समस्या का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए मनरेगा से ही सूखे तालाब भरे जाएंगे। तालाब भरने केे लिए प्रधान को जिम्मेदार बनाया गया है। प्रधान अब मनरेगा से सूखे तालाब भरवाकर जानवरों के लिए बन रही पानी की विकराल समस्या से निजात दिलाने में अपनी भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में सूख गए 532 तालाब
मैनपुरी। जिले में छोटे बड़े 1147 तालाब हैं। जिनमें से 532 तालाब पूरी तरह सूख गए हैं। कई तालाबों में पानी नहीं के बराबर है। शासन की योजना के तहत दो सैकड़ा से अधिक तालाबों का सौंदर्यीकरण मनरेगा से कराया जा चुका है। तालाबों की सही तरीके से देखरेख नहीं होने से गर्मी में तालाब सूखते जा रहे हैं।


तालाब सूखने से जानवरों के लिए पीने के पानी की समस्या होती है। जिसे देखते हुए गर्मी में सूखते जा रहे तालाब भरवाए जाएंगे। इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
बी राम, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed