{"_id":"5cc7309ebdec22076c4ebc37","slug":"15565580474-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के मौसम में एंबुलेंस हुईं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के मौसम में एंबुलेंस हुईं बीमार
विज्ञापन
गर्मियों में एंबुलेंस जवाब देने लगी हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गर्मी के मौसम में बढ़ता तापमान स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। स्वास्थ्य विभाग के लिए कारगर सिद्ध हुई नि:शुल्क एंबुलेंस योजना भी गर्मियों में जवाब देने लगी है। हर रोज दो से तीन एंबुलेंस खराब हो रही हैं। इससे मरीजों को समय से उपचार दिलाने में दिक्कत आ रही है।
मरीजों और प्रसव पीड़िताओं को समय से उपचार दिलाया जाए, इसके लिए सरकार ने 108, 102 एंबुलेंस संचालित कर रखी हैं। रख रखाव के अभाव के कारण चार से पांच वर्ष पुरानी ये एंबुलेंस भी मरीजों को सुविधाएं देने में हिचकोले लेने लगी हैं। एंबुलेंस की खस्ता हालत मरीजों को समय से अस्पताल नहीं पहुंचा पा रही है।
प्रसव पीड़िताओं का एंबुलेंस में ही प्रसव हो रहा है। वहीं समय से एंबुलेंस के न पहुंचने से लोगों को प्राइवेट एंबुलेंस के लिए खर्च उठाना पड़ रहा है। नगर के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से गर्मी के मौसम में एंबुलेंस सेवाओं को दुरुस्त रखने की मांग की है।
विज्ञापन
जिले की एंबुलेंस सेवा एक नजर में
108 एंबुलेंस- 16
102 एंबुलेंस- 27
जीवन रक्षक एंबुलेंस- 04
गर्मी के मौसम में एंबुलेंस खराब जरूर हो रही हैं, लेकिन जैसे ही किसी एंबुलेंस के खराब होने की सूचना मिलती है तो उसे तुरंत ठीक कराने के लिए भेजा जाता है। वर्तमान में तीन एंबुलेंस खराब हैं, जिन्हें सही करने के लिए भोगांव स्थित केंद्र पर भेजा गया है। कंपनी ने भोगांव में एंबुलेंस को ठीक कराने के लिए एक मिस्त्री के यहां ठेका दिया है, वहीं एंबुलेंस ठीक कराई जा रही हैं।
- धीरज कुमार, डीसी एंबुलेंस।