फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रेल दुर्घटना होने से बची

रेल दुर्घटना होने से बची

Fri, 19 Apr 2019 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
रेल दुर्घटना होने से बची
इटावा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


गरीब रथ एक्सप्रेस जनरेटर से टकराई, हादसा टला
-रेलट्रैक पर मिनी जनरेटर सेट को छोड़ गई थी पीडब्लूआई की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर शुक्रवार सुबह रेल ट्रैक पर रखे जनरेटर सेट से गरीबरथ एक्सप्रेस टकरा गई। रेल इंजन से जनरेटर के टकराने से हुए धमाके एवं ट्रेन में झटका लगने से यात्री दशहत में आ गए। सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। इटावा पीडब्लूआई की टीम इकदिल रेलवे स्टेशन के निकट अप रेलट्रैक पर हुए फ्रैक्चर को सही कर रही थी। मिनी जनरेटर सेट को लाइन के पास रखकर कार्य किया जा रहा था। जब रेलट्रैक पर भागलपुर से चलकर आनंद बिहार जा रही 22405 गरीबरथ एक्सप्रेस आने का संकेत हुआ तो स्टाफ जनरेटर सेट को वहीं छोड़कर दूर चला गया। इसके चलते ट्रेन का इंजन जनरेटर सेट से टकरा गया।
विज्ञापन

तेज धमाके व झटके के साथ ट्रेन के रुकने पर रेलयात्री भी दहशत में आ गए। चालक ने इंजन को चेक करने के बाद घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। सब कुछ ठीक मिलने के पांच मिनट बाद चालक ट्रेन को चला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम
रेलट्रैक पर जनरेटर सेट छोड़ देने की घटना को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। रेल प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर डीएस मीणा, पीडब्लूआई पीके साहू व लोको इंस्पेक्टर हैं। टीम घटना की जांच कर दो दिनों में जांच रिपोर्ट प्रयागराज अधिकारियों को सौंपेगी।


इकदिल पर हुई घटना में लापरवाही सामने आई है। घटना की जांच के आदेश दिए हैं। तीन सदस्यी टीम घटना की जांच करेगी। जांच के उपरांत दोषी रेलकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
अमित मालवीय
जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed