फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   यहां आज भी पांच दिन तक निकलतीं हैं हुरियारों की टोलियां

यहां आज भी पांच दिन तक निकलतीं हैं हुरियारों की टोलियां

Wed, 20 Mar 2019 05:38 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 20 Mar 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
यहां आज भी पांच दिन तक निकलतीं हैं हुरियारों की टोलियां
हाेली - फोटो : Amar Ujala
मैनपुरी। कभी दस्यु छबिराम जैसे लोगों की शरणगाह रहा गांव रठेरा आज भी एकता की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। यहां चाहे वर्ष भर लोगों में कितनी भी लड़ाईयां हों लेकिन लगभग 11 हजार की आबादी वाले इस गांव के लोग एक ही स्थान पर होलिका दहन कर आखत डालने का कार्य करते हैं। यही नहीं गांव के लोग सैकड़ों वर्ष पुरानी अपनी पांच दिन तक चौपाई (हुरियारों की टोलियां) निकालने का कार्य भी करते हैं।
विज्ञापन


80 के दशक में गांव रठेरा की पहचान दस्यु छबिराम की शरणस्थली के रूप में मानी जाती थी, लेकिन इस गांव ने अपनी होली को लेकर चल रही परंपरा को कभी बिगड़ने नहीं दिया। लगभग 11 हजार की आबादी वाला जिले का सबसे बड़ा गांव रठेरा जिसमें चार हजार से अधिक मतदाता हैं। एकता का संदेश भी देता है। गांव में वर्षों पुरानी एक परंपरा है कि गांव के सभी लोग एक स्थान पर एकत्रित होकर होलिका दहन कर आखत डालते हैं।
विज्ञापन


यही नहीं गांव में पड़वा से हुरियारों की टोलियां घूमना शुरू करती हैं। बड़ा गांव होने के कारण यह टोलियां गांव में घर-घर पांच दिन तक घूमती हैं। पांचवें दिन हुरियारों की टोली पंचमी शाम होलिका स्थान पर पहुंचकर समाप्त होती है और इस रात गांव के लोग एक दूसरे के घर जाकर प्रेम से गले सिकवे मिटाकर गले मिलते हैं। छोटे लोग बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दौरान जुहारी कार्यक्रम भी चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 लोगों की मौत के बाद भी निकली हुरियारों की टोली
मैनपुरी। वर्ष 2012 में गांव पर बड़ा संकट आया था। सात फरवरी 2012 लगुन ले जा रही बस सड़क हादसे का शिकार हुई। इस दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हुई। जिसमें गांव के 22 लोग शामिल थे। होली से ठीक पहले गांव के 22 लोगों की मौत एक बड़ा सदमा था। इस दौरान इस पुरानी परंपरा टूटने का संकट खड़ा हुआ, लेकिन जिन घरों के लोग इस हादसे में मौत का शिकार हुए थे। उन घरों के लोग आगे आए। उन्होंने कहा कि हम अपनी पुरानी परंपरा नहीं तोड़ेंगे। उन लोगाें की सहमति के बाद गांव की यह पुरानी परंपरा 2012 में भी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed