फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मैनपुरी जिले में 4921.11 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

मैनपुरी जिले में 4921.11 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

Fri, 01 Mar 2019 10:55 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में 4921.11 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास
सड़क निर्माण - फोटो : demo pic
मैनपुरी। प्रदेश सरकार जनता को सड़क, बिजली, पानी की सुविधाएं मुहैया करा रही है। जिला मुख्यालयों पर 22 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 20 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। यह बातें विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहीं।
विज्ञापन


विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को ट्रांजिस्ट हॉस्टल में लोक निर्माण विभाग के 4921.11 लाख की लागत से 243 विभिन्न मार्गों के नवीनीकरण, सुधार के कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि जिन कार्यों, सड़कों के निर्माण का शिलान्यास हुआ है, उन्हें पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन


विकास की दृष्टि से विश्व में भारत पहले 17वें स्थान पर था, अब छठवें स्थान पर पहुंच गया है। सीडीओ कपिल सिंह ने कहा कि विकास के विभागों में लोक निर्माण की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया है उनका कार्य गतिशीलता के साथ पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान, लोगों की सुरक्षा देने का काम कर रही है। परियोजना निदेशक एससी मिश्रा, अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र सिंह, कलक्टर सिंह राजपूत, करनपाल सिंह चौहान, शेर सिंह भदौरिया, कविता राठौर, जयपाल सिंह, अरुण प्रताप सिंह, राहुल भारती मौजूद रहे।


विधानसभा क्षेत्र भोगांव के 923.9 लाख, विधानसभा क्षेत्र करहल के 2533.17 लाख, विधानसभा क्षेत्र किशनी के 798.62 लाख, विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी के 665.42 लाख के 42 कार्यों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed