फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अभिनंदन के लौटने पर हर घर मनी दीवाली

अभिनंदन के लौटने पर हर घर मनी दीवाली

Fri, 01 Mar 2019 10:59 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
अभिनंदन के लौटने पर हर घर मनी दीवाली
मैनपुरी में होती अातिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। विंग कमांडर अभिनंदन सिंह जब पाकिस्तान से लौटे तो हर कोई खुश था। हर गांव-गली में लोगों ने मिठाइयां बांटकर उनके वापस लौटने की खुशियां मनाईं। हर ओर बस एक ही नाम सुनाई दे रहा था, वह था अभिनंदन। इस बीच भारत की जीत पर लोगों ने तिरंगा फहराते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


आलीपुर खेड़ा में वायुसेना के विंग कमांडर के लौटने पर युवाओं ने ढोल नगाड़े बजाते हुए खुशियां मनाईं। पूरे नगर में उन्होंने भ्रमण किया। दुकानदारों ने भी बाजार में जमकर आतिशबाजी चलाई। इस मौके पर बबलू दीक्षित, संजू राजपूत, डायमंड मंसूरी, राजेश राठौर, वीरू कश्यप, सर्वेश कश्यप, अंसारी, प्रमोद सक्सेना, राजू शाक्य, ओमकार प्रजापति, जैनुउद्दीन, अफरोज मंसूरी, प्रमोद राजपूत, भारत, कन्हैया मौजूद रहे।
विज्ञापन


भोगांव में लोगों ने छोटा बाजार में जमकर जश्न मनाया। हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदेमातरम् के नारों के साथ ही खुशी जताने वालों ने अभिनंदन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी बांटी। इस दौरान भाजपा नेता असतेंद्र गुप्ता, आशीष शर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता, विपिन राजपूत, हिमांचल, यशू, अभय चौहान, सोनेलाल, विशाल, आमोद शर्मा मौजूद रहे। कुसमरा में भी सभी लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अनूप पांडेय, विनय शुक्ला, पंकज तिवारी, नंदकिशोर गुप्ता, राजवीर सक्सेना, श्याम दुबे, नीरज दीक्षित आदि मौजूद रहे। घिरोर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी चलाई। इस दौरान संदीप पाठक, केतु चौहान, चंद्रप्रताप सिंह, चौहान, हरवीर चौहान, भोले तोमर, शौलेंद्र चौहान, पवन भदौरिया, अजय शाक्य, उर्मिला चौहान मौजूद रहीं।

औंछा में युवाओं ने तिरंगा लेकर पूरे कस्बे में यात्रा निकाली। उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान अंकुश कठेरिया, विष्णु कठेरिया, आलोक शाक्य, आकाश गुप्ता, धर्मवीर प्रजापति, सोनवर राज, विश्वजीत, विवेक, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही ज्योंती में भी युवाओं ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया।

शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में बच्चों और शिक्षकों ने खुशी मनाई। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन ने कहा कि भारत की शक्ति के आगे पाकिस्तान झुक गया। इसके परिणामस्वरूप आज भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन सिंह वापस लौट आए। उन्होंने तिरंगे के सामने सलामी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, लव मोहन आदि मौजूद रहे।


 विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से रिहा होने की खबर गुरुवार को ही सभी को मिल गई थी। हर किसी को बस शुक्रवार को उस घड़ी का इंतजार था, जब उन्हें रिहा किया जाता। पहले पाक ने सुबह 11 बजे का समय दिया था, लेकिन कागजी कार्रवाई के चलते देर रात विंग कमांडर को भारत भेजा गया। दिनभर लोग टीवी पर पल-पल की जानकारी लेते रहे। जब तक विंग कमांडर वापस नहीं आ गए तब लोगों की निगाहें टीवी पर ही रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed