फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बदली जाएगी टूंडला की पुरानी सिग्नल प्रणाली

बदली जाएगी टूंडला की पुरानी सिग्नल प्रणाली

Thu, 28 Feb 2019 11:24 PM IST
anant jain anant anant
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
बदली जाएगी टूंडला की पुरानी सिग्नल प्रणाली
टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
टूंडला। ट्रेनों को समय से चलाने के लिए टूंडला में वर्षों पुरानी सिग्नल प्रणाली को जल्द बदला जाएगा। टूंडला रेलवे स्टेशन ही एक मात्र ऐसा स्टेशन रह गया है, जहां पुरानी सिग्नल प्रणाली काम कर रही है। यह बातें गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ कुमार ने प्रेस से वार्ता करते हुए कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टूंडला में सिग्नल प्रणाली को संचालित करने के लिए पांच केबिन काम कर रही हैं। नई सिग्नल प्रणाली को लागू करने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। कम से कम ट्रेनों को प्रभावित किए सिग्नल प्रणाली को बदला जाएगा। अक्तूबर माह तक नई सिग्नल प्रणाली चालू हो जाएगी। इसके बाद सेंट्रलाइज ट्रैफिक कंट्रोल से एक बटन दबाते ही ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने वंदे भारत ट्रेन के विषय पर पूछने पर बताया कि वंदे भारत देश का गौरव है। आए दिन मवेशियों के टकराने से ट्रेन की कुछ न कुछ क्षति हो जाती है। इस संबंध में बात की गई है और जल्द ही एक-एक सेक्शन में कंक्रीट की बाउंड्रीवाल लगाई जाएगी। जिससे मवेशी ट्रैक तक नहीं पहुंच पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टूंडला के यार्ड रीमोडलिंग किया जा रहा है। साथ ही दो नए प्लेटफार्म भी तैयार हो रहे हैं। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर पांच प्लेटफार्म नंबर सात हो जाएगा। साथ ही टूंडला स्टेशन की शोभा के लिए एक बड़ा सिग्नल लगाया जा रहा है। जिसकी जगह चयनित कर ली गई है। नए कोच इंडीकेट बोर्ड लगेंगे जिससे यात्रियों को कोचों की सही जानकारी मिल सके। इस दौरान डीटीएम समर्थ गुप्ता मौजूद रहे।


कुभ आयोजन की हुई पूरे विश्व में सराहना
ऐतिहासिक कुंभ को रेलवे द्वारा बहुत ही सफलता के साथ आयोजित किया गया। जिसकी देश ही नहीं पूरे विश्व में सराहना की गई। हर घंटे रेलवे प्रशासन द्वारा लगभग 20 हजार सवारियों को स्टेशन से बिना किसी परेशानी के निकाला गया। यह अपने आप में एक उपलब्धि है। कुंभ के लिए 950 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। कहीं कोई भगदड़ नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed