फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निष्ठा के साथ करना चाहिए हर काम

निष्ठा के साथ करना चाहिए हर काम

Tue, 26 Feb 2019 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
निष्ठा के साथ करना चाहिए हर काम
आगरा और उत्तराखंड के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------
फोटो नंबर-29
निष्ठा के साथ करना चाहिए हर काम : बेबीरानी मौर्य
निजी कार्यक्रम में शामिल होने मैनपुरी आईं उत्तराखंड की राज्यपाल
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आईं उत्तराखंड की राज्यपाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनको नसीहत दी हमको हर काम को पूरी निष्ठा के साथ ही करना चाहिए। निष्ठा से काम करने वालों को हर जगह सम्मान मिलता है।

मंगलवार को उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य मैनपुरी पहुंची। बाईपास रोड पर मालगोदाम के सामने रहने वाले पूर्व विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेमचंद्र माहेश्वरी के निधन के बाद शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। बाद में भाजपा नेताओं से मुलाकात की। उनको नसीहत दी कि हर काम करो पूरी निष्ठा से करो। ईमानदारी से काम करने वाले की हर जगह कद्र होती है। चाहे वह राजनीति हो अथवा समाजसेवा। जो काम करेगा उसको सम्मान मिलेगा। निष्ठा से काम करने वाले को खुद भी सुकून मिलता है। इस मौके पर विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा अध्यक्ष आलोक गुप्ता, सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना श्रीवास्तव, मंजूषा चौहान, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, संजय चौहान, प्रदीप चौहान, प्रेमसिंह शाक्य, करनपाल सिंह, गोपाल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed