{"_id":"5af5cc944f1c1be0408b47b6","slug":"1526058129224-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने सीअे को दिए 24 घंटा में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने सीअे को दिए 24 घंटा में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश
Updated Fri, 11 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पोस्टमार्टम हाउस पर छात्रा के शव को परिजनों से सील कराए जाने के मामले में एसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। सीओ सिटी को 48 घंटा के अंदर मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के चांदेश्वर रोड स्थित मोहन नगर निवासी अंजली उर्फ मोनूू ने हाईस्कूल में फेल हो जाने के बाद अवसाद में आकर गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कपड़े में बांधकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। वहां शव रखे जाने के बाद पुलिस की लापरवाह कार्यशैली देखने को मिली।
मृतका की मां को सुई धागा शव को सील करने के लिए थमाया गया तो उसके हाथ कांप गए। फिर बुआ ने मृतका के शव को सुई धागा से सील किया था। पुलिस की असंवेदनशील कार्यशैली के सामने आने के बाद एसपी अजय शंकर राय ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन
मामले की जांच सीओ सिटी राकेश पांडेय को सौंपने के साथ ही 48 घंटा में जांच रिपोर्ट देने का कहा है। एसपी के इस कड़े रुख से महकमे में हड़कंप है। वहीं कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर से सवालिया निशान लग गया है।