फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस को लेकर हंगामा

एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस को लेकर हंगामा

Sat, 21 Apr 2018 07:52 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस को लेकर हंगामा
एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस को लेकर हंगामा
विज्ञापन

लाइसेंस बाबू से हुई अभद्रता, काफी देर तक रुका रहा काम
लाइसेंस बनवाने के लेकर बाबू से हुई थी झड़प
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। लाइसेंस बाबू और आवेदक मेें हुई तकरार से पटल का काम काफी देर तक रुका रहा। अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।

सुबह करीब 11 बजे एआरटीओ कार्यालय के बाबू बीके आर्य अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान लर्निंग लाइसेंस के लिए एक आवेदक आया। जिसे लेकर बाबू से कहासुनी हो गई। देखते-देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों और से शोर-शराबा होने लगा और कई पटलों के बाबू और मौजूद अन्य लोग भी वहां पर जुट गए। दोनों पक्षोें में हुआ विवाद आगे बढ़ता इससे पहले कार्यालय में मौजूद कई लोगोें ने मामला शांत करा दिया। बताया जाता है कि बाबू के साथ अभद्रता करने वाले व्यक्ति को अपने किसी सगे संबंधी का लाइसेंस बनवाना था। जानकारी रहे पांच मई से कार्यालय लाइसेंस संबंधी फीस जमा करना बंद हो जाएगा। इसके चलते लाइसेंस संबंधी काम करने वाले दलालों में हलचल मची हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एआरटीओ बबीता वर्मा ने बताया कि वे इस संबंध में जानकारी कर रही हैं। अनुशासनहीनता करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed