फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   मेहंदी भी नहीं छूटी और घर से निकाला

मेहंदी भी नहीं छूटी और घर से निकाला

Thu, 02 May 2019 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेहंदी भी नहीं छूटी और घर से निकाला
मेहंदी भी नहीं छूटी और घर से निकाला - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी-किशनी। थाना क्षेत्र के गांव नगला राय में दहेजलोभी ससुरालीजनों ने शादी के 24 घंटे बाद ही नवविवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र के बनामई निवासी राधिका देवी जोशी की शादी किशनी थाना क्षेत्र के नगला राय निवासी रमन कुमार के साथ 29 अप्रैल को हुई थी।
विज्ञापन


राधिका का आरोप है शादी के एक दिन बाद ही बुधवार को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। दहेज में बुलेट बाइक और तीन लाख रुपये की मांग की। उसने नगला राय में रह रहे अपने जीजा रामू को सूचना दी। गुरुवार सुबह राधिका ने थाने पर पति, जेठ, ससुर, सास, ननद, जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह का कहना है तहरीर केे आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


राधिका ने बताया उसके मां बाप नहीं हैं। उसकी सौतेली मां ने एक बीघा खेत बेचकर उसकी शादी की है। उसका एकमात्र आठ वर्षीय भाई कन्हैया कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है। किसी तरह मां उसका इलाज करा रही है। अब वो ससुरालीजनों को तीन लाख रुपये कहां से देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनी। थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी ब्रजेश कुमारी ने थाने पर तहरीर दी है। तहरीर में कहा है बुधवार को उसके जेठ सुभाष उसके कमरे से जबरन भूसा निकाल रहे थे। मना करने पर जेठ सुभाष, हरिश्चंद्र,जेठानी रामदेवी उर्फ गुड्डी, संजीव ने उसको लाठी-डंडों से पीटा। विरोध करने पर उसके पति को भी पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।


किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक आदमी ने पुलिस में शिकायत की है। शिकायत में कहा है गांव का ही एक दबंग युवक उनकी बेटी से छेडख़ानी करता है। 17 जून को उनकी बेटी की शादी है। युवक शादी नहीं रोकने पर उनकी बेटी और बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed