{"_id":"5c79472fbdec224b5750626b","slug":"151551451951-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांके बिहारी मंदिर प्रांगण का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांके बिहारी मंदिर प्रांगण का होगा विस्तार
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वर्षों पुराने बांकेबिहारी मंदिर के विस्तार की योजना अब धरातल पर साकार होगी। शुक्रवार को मोहन बाग में जिला जज एके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शयन-राजभोग गोस्वामियों की सहमति से मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन को मंदिर प्रांगण से जोड़कर उसमें एक बड़ा हाल बनाया जाएगा। इसका नक्शा भी तैयार करा लिया गया है। निर्माण कार्य का भूमि आठ मार्च को होगा।
लगभग 15 वर्ष पूर्व बांके बिहारी के एक भक्त द्वारा मंदिर को दान में दिए गए मकान की जमीन को अब मंदिर प्रांगण के साथ जोड़ा जाएगा। इससे मुख्य आयोजन में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने में आसानी होगी। साथ ही दो मंजिला बनने वाले इस हाल को दो नंबर, तीन नंबर व पांच नंबर गेट से श्रद्धालुओं के सुविधार्थ जोड़ा जाएगा। इस हाल में ठाकुर जी के प्रसाद बनाने की व्यवस्था भी रहेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के आर्किटेक्चर ने नक्शा भी तैयार कर लिया है। इस दौरान रिसीवर मुंसिफ मजिस्ट्रेट, मैनेजर मुनीष शर्मा, रजत गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, बालकिशन गोस्वामी, घनश्याम गोस्वामी, अंशुल गोस्वामी, ब्रजबिहारी गोस्वामी, गुड्डू गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, चंद्रमोहन गोस्वामी, ब्रजेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।