फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आर्मी की स्ट्राइक वन कोर को किया अलर्ट

आर्मी की स्ट्राइक वन कोर को किया अलर्ट

Tue, 26 Feb 2019 08:31 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Tue, 26 Feb 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
आर्मी की स्ट्राइक वन कोर को किया अलर्ट
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। इंडियन एयर फोर्स द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर किए गए हमले के बाद से बने माहौल को देखते हुए मथुरा की स्ट्राइक वन कोर को भी अलर्ट कर दिया गया है। वन कोर को तैयार रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि स्ट्राइक वन कोर ने कई बड़े आपरेशनों में हिस्सा लिया है। पाकिस्तान से 1971 में हुई लड़ाई में भी वन कोर का अहम रोल रहा था।

पुलवामा अटैक का बदला लेने के लिए वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों पर बमबारी की गई है। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में आतंकी मरे हैं। इस हमले के बाद देश भर में चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया जा रहा है। मथुरा आर्मी की स्ट्राइक वन कोर को भी चौकस कर दिया गया है। जो मैसेज जारी हुआ है उसमें तैयार रहने को कहा गया है। वहीं सुरक्षा इंतजाम भी चौकस कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जो भी बड़े आपरेशन हुए हैं उनमें वन कोर शामिल रही है। वन कोर के जांबाजों ने कई बड़ी जंग पर फतह हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed